महासमुन्द

नरतोरा और सिंघी में पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइपलाइन का विस्तार
15-Feb-2022 2:53 PM
नरतोरा और सिंघी में पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइपलाइन का विस्तार

संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी।
ग्राम पंचायत नरतोरा और सिंघी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी के साथ पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा।
कल सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, जिपं सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, सुशीला टंडन, सीटू सलूजा, लमकेश्वर साहू, सोनू राज, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, मयाराम टंडन, राजू दीवान, विवेक पटेल, देवानंद निर्मलकर, आवेज खान उषा नामदेव, हेमपुष्पा पटेल, सुखवंतीन मन्नाडे, सुमित्रा यादव, कुंती यादव, ममता पटेल, मोंगराबाई, आसबाई पटेल, पुरूषोत्तम ढीढी, तीरथराम पटेल, भारत पटेल, देवराज पटेल, राजकुमार टंडन, नेतराम पटेल, भुवन पटेल सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट