महासमुन्द

पुन: नरेश्वर बने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, बाकी पदों के लिए निर्विरोध चयनित
15-Feb-2022 2:48 PM
पुन: नरेश्वर बने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, बाकी पदों के लिए निर्विरोध चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 15 फरवरी।
स्थानीय तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता  नरेश्वर सैलानी ने युवा अधिवक्ता राकेश दीक्षित को एक मत से हराया। चुनाव के नतीजे आने के बाद श्री सैलानी को बधाइयों देने तांता लगा है। वहीं बाकी पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।

चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हुआ। कुल 29 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसमें विजयी प्रत्याशी नरेश्वर सैलानी को 15 और राकेश दीक्षित को 14 वोट मिले। कड़े मुकाबले में नरेश्वर सैलानी ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव हेतु बनाये गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी दीनबंधु नायक एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजू देवांगन द्वारा पूरे चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

ज्ञात हो कि चुनाव घोषणा के बाद सर्वसम्मति से निर्वाचन का प्रयास किया गया था, जिसमें अध्यक्ष पद को छोड़ कर अन्य सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए थे। ये है कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्चना महंती, उपाध्यक्ष मंगल सिंह परमार सचिव तरुण पांडे सह सचिव राजू देवांगन कोषाध्यक्ष टिकेंद्र प्रधान ग्रंथालय सचिव रविंदर अजमानी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव आकाश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य देवानंद महंती, क्षमा गोयल, गौरी शंकर पटेल, राहुल अजमानी ,आलोक दुबे, और शिव कुमार पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।


अन्य पोस्ट