महासमुन्द

सीसीटीवी कैमरे की चोरी मामले में गांव के तीन युवक हिरासत में
13-Feb-2022 4:06 PM
सीसीटीवी कैमरे की चोरी मामले में गांव के तीन युवक हिरासत में

महासमुंद, 13 फरवरी । बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सुरक्षा के लिए लगाए गए दो नग सीसीटीवी कैमरों को चोरी करने के आरोप में गांव के तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके पास से सीसीटीवी कैमरा भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए दो आरोपी खरसिया के रहने वाले हैंए लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये भूकेल में ही निवास कर रहे हैं।

आरोपियों में एक ग्राम भुकेल का ही निवासी है। पुलिस ने इन आरेापियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है। बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे को चोरी के आरोप में गांव के शेख इमरान 31, शहबाज खान 30 एवं शेख अमन 18 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन तीनों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में कैद हो गई थी। पुलिस ने डीवीआर से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और गांव से ही गिरफ्तार किया गया। स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार ने चोरी के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।


अन्य पोस्ट