महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासन का पुतला दहन झलप बस स्टेण्ड में किया।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रसे को रेत चोर, शराब माफिया, गुटखा माफिया, गुडाख़ू माफिया, भू-माफिया कहते हुए नारेबाजी की और जिला प्रशासन से मांग की कि जिले के प्रशानिक अधिकारी कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम न करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंश शुक्ला , जिला कार्यकारिणी सदस्य धरम साहू , ढांक सरपचं देवा नायक, मण्डल महामंत्री कमल कौशिक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्भय नायक, युवा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश साहू, आशाराम दीवान, हेमालाल साहू, अमृत लोधी, रज्जन गुप्ता, टीकम महिपाल, खिलेश्वर ध्रुव, प्रेम ध्रुव, सेवक दीवान, डोसन यादव, राजेन्द्र चन्द्राकर, अमृत, सादराम पटेल, दुकाला साहू, ललिता ध्रुव, परशु यादव, नानक राजपूत, राजू साहू, पुरुषोत्त्म साहू, नंदलाल ध्रुव, हेमलाल, पुनीत राम यादव, जितेन्द्र दीवान, दुर्गेश यादव, कमल जोशी, सतीश मारकण्डे, अगवनि धीवर आदि उपस्थित थे।


