महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 फरवरी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि कृत्रिम सहायक अंग वितरण अंतर्गत विभिन्न जनपद पचंायतों एवं जिला मेडिकल बोर्ड में आयोजित शिविर तथा जिला चिकित्सालय में मितानिनों के द्वारा चिन्हांकित दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय किया गया।
इनमें 5 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं एक दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बोडरा निवासी रुचि बरिहा, बरेकेल निवासी कृष्णा टंडन, परसाडीह के टार्जन मन्नाडे, जोगीडीपा के डोमन कुमार ध्रुव, यश कुमार को व्हील चेयर तथा विकासखण्ड बसना के ग्राम तिलाईदादर के रोहन बरिहा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संजय पाण्डेय, विजय सिन्हा, वृन्दावन पटेल, एपी द्विवेदी, उमाशंकर ठाकुर, दुष्यंत जगत उपस्थित थे।