महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 फरवरी । पुराना रावणभांठा वार्ड क्रमांक 16 में 1.04 लाख की लागत से निर्माण कांक्रीटीकरण सडक़ का नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने पार्षदों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। पुराना रावणभांठा के नागरिकों की लंबे समय से मांग रही है कि सडक़ का निर्माण कार्य कराई जाए। लोगों की आवश्यकता को देखते हुए वार्ड के पार्षद मंगेश टांकसाले ने सडक़ निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर प्रस्ताव रखा था। पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण को स्वीकृति प्रदान किया था। जिसका कल बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर सहित पार्षदों ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस दौरान नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर से मिलकर वार्ड के मुख्य मार्ग पर नाली नही होने के कारण हो रही समस्या से अलग कराया। पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने मुख्य मार्ग का जायजा लिया। नागरिकों ने बताया कि मछली सोसायटी से लेकर बसंत चंद्राकर के निवास तक नाली की आवश्यकता है। पालिका अध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण के साथ ही नाली की लंबाई नापने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग द्वारा नापने करीब 60 मीटर पर नाली निर्माण की जानकारी दी। वार्ड के नागरिकों ने बताया कि खाली पड़े कुछ लोगों की भूमि भी सडक़ किनारे है। जिस पर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि भूमि स्वामी वार्ड के नागरिकों सहित सभी मिलकर चर्चा कर इसका हल निकाला जाएगा।
पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बढ़ती आवादी के साथ आवश्यकता भी बढ़ जाती है। भविष्य में बड़े नाली की आवश्यकता सभी को होगी। जिसमें कि वार्ड के निस्तारी का गंदा पानी बाहर निकाला जा सकें। पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द ही नाली की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता माधव राव टांकसाले, सभापति व पार्षद संदीप घोष, मुन्ना देवार, पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, हफीज कुरैशी, मीना वर्मा, पूर्व पार्षद विष्णु चंद्राकर, राकेश श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, संतोष यादव, सीता टोंडेकर, जोहन साहू, किरण ढीवर, सत्या साहू, मन्नू देवांगन, दिलीप कश्यप, मोहन चंद्राकर सहित नागरिक उपस्थित थे।