महासमुन्द

पीआईसी ने 43 एजेंडा को दी हरी झंडी, सर्वाधिक प्रस्ताव वार्षिक निविदा और लंबित भुगतान का
10-Feb-2022 8:46 PM
  पीआईसी ने 43 एजेंडा को दी हरी झंडी, सर्वाधिक प्रस्ताव वार्षिक निविदा और लंबित भुगतान का

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष सभाकक्ष में अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में कल हुए प्रेसिडेंट इन कॉउंसिल की बैठक में 43 एजेंडा को पटल पर रखा गया। इनमें निर्माण, मरम्मत कार्य, आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए वार्षिक निविदा आमंत्रित किए जाने और सडक़ से लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की लंबित भुगतान सहित सभी एजेंडा शामिल हैं। पीआईसी में लाए गए 43 एजेंडों में कुछ ऐसे भी ऐजेंडे थे जो वर्ष 2016-17 में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, प्रिकास्ट, कांक्रीट, पेवर ब्लॉक आदि कार्यों के हैं जिनका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। पीआईसी मेंबरों ने भुगतान की लेटलतीफ ी को लेकर सवाल उठाए लेकिन बाद में भुगतान करने पर सहमत हो गए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर, संदीप घोष, देवीचंद राठी, मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, माधवी सिक्का, सीएमओ आशीष तिवारी सहित प्रमुख एजेंडे में पं.श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम पर प्रवेश द्वार की अनुमति, वर्ष 2022-23 में अध्यक्ष व अन्य निधि से विभिन्न वार्डों कार्य के लिए वार्षिक निविदा आमंत्रण, पार्षद व अन्य निधि से निर्माण कार्य के लिए वार्षिक निविदा आमंत्रण, अधोसंरचना मद वर्ष 2020.21 अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य, 14वें वित्त आयोग वर्ष 2017.18 में वार्ड 15 में महामाया शीतला तालाब से हिरवानी डबरी तक आरसीसी नाली निर्माण, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत शासन को प्रस्ताव भेजने, पौनी पसारी योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम के पीछे दुकान निर्माण कास्थल परिवर्तन, भागवत कोसरिया सामुदायिक भवन निर्माण, बीआरजीएफ  मद अंतर्गत निर्मित इनडोर स्टेडियम की यथास्थिति में अंतिम भुगतान करने, बीआर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का अंतिम भुगतान, वार्ड 2, 7 एवं में सीसी रोड निर्माण का भुगतान, ग्राम अरंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुढ़ान शाह ठाकुर की प्रतिमा बरोंडा चौक में स्थापित करने, वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापन, संजय कानन उद्यान में गोटुल निर्माण कार्य, बेलसोंडा फिल्टर प्लांट के लिए वर्ष 2022.23 में एलम, ब्लिचिंग क्रय करने, वाहनों के मरम्मत कार्य, कम्प्यूटर मरम्मत, छपाई, स्टेशनरी कार्य के लिए कलेक्टर दर पर वार्षिक निविदा आमंत्रित करने जैसे एजेंडे शामिल हैं।


अन्य पोस्ट