महासमुन्द

अब घर नहीं लौटेंगे मुमुक्षु, सांसारिक मोह त्यागकर वैराग्य अपनाया
10-Feb-2022 2:30 PM
अब घर नहीं लौटेंगे मुमुक्षु, सांसारिक मोह त्यागकर वैराग्य अपनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 फरवरी ।
आज 10 फरवरी को सभी चारों मुमुक्षु सांसारिक मोह त्यागकर वैराग्य का जीवन धारण कर रहे हैं। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दीनी समारोह का आखरी दिन सुबह से मुमुक्षु तैयार होकर पहुंचे हैं। आज सुबह अपने अपने घरों में मुमुक्षुओं ने स्नान किया, खाना खाया और परिजनों से विदाई ली। अब ये कभी अपने घरों को वापस नहीं लौटेंगे।

समारोह स्थल पर इनक े सिर सेबाल नोचने के बाद ये साधु बन जाएंगे। इसके लिए तीन दिनी दीक्षा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है। दीक्षा महोत्सव के तहत कल  दूसरे दिन बुधवार 9 फरवरी को सुबह 8.30 बजे भव्य वर्षीदान वरघोड़ा के बाद धर्मसभा, दोपहर 12 बजे से स्वामी वात्सल्य, दोपहर में शक्रस्तव महाभिषेक, शाम 5 बजे से नवकारसी, शाम 6 बजे मुमुक्षुओं द्वारा कुमारपाल महाराज की आरती, शाम 7 बजे विरति भावित कार्यक्रम  समारोह हुआ। आज साधु-संतों की उपस्थिति में मुमुक्षुओं की केशर छांटना सह वस्त्र लेखन, डोरा बंधन, हल्दी, मेहंदी रस्म और विरति गीत का आयोजन जारी है।

इस तीन दिनी महोत्सव में पहले दिन बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग और मुमुक्षुओं के परिजन शामिल हुए। चारों मुमुक्षुओं में से किसी ने मां को पाती लिख उसे महान कहा तो किसी ने कहा कि दीक्षा महोत्सव के शुरू होने से घंटेभर पहले तक परिजनों ने मेरे साथ इमोशनल कार्ड खेला।

लेकिन वे अडिग रहे और कल से वे पूरी तरह साधु बन जाएंगे। मुमुक्षुओं में महासमुंद के 26 वर्षीय युवा रजत चोपड़ा, मुंगेली जिला के सुरगी निवासी 16 वर्षीय संयम पारख और महासमुंद के ही 52 वर्षीय विजय कोठारी और उनकी पत्नी 47 वर्षीय सुषमा कोठारी दीक्षा ले रहे हैं। चारों मुमुक्षुओं को पूज्य आचार्य जिन पीयूष सागर दीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए आचार्य पीयूष सागर के साथ 44 साधु.साध्वी भी महासमुंद में उपस्थित हैं।
 


अन्य पोस्ट