महासमुन्द

बसना विधायक से कलार समाज के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट
10-Feb-2022 2:23 PM
बसना विधायक से कलार समाज के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 10 फरवरी। 
कांग्रेस  के वरिष्ठ  नेता शीतला मंदिर के अध्यक्ष एवं कलार समाज के संरक्षक प्रेम सिन्हा, पार्षद राजू सिन्हा, पत्रकार राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में बसना विधानसभा के विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर ग्राम पंचायत किशनपुर के मामले में समाज के मंडलेश्वर एवं प्रभारी सचिव पुनीत सिन्हा के विरुद्ध कुछ युवा कांग्रेसियों  के द्वारा किए गए जनपद पंचायत घेराव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान  बारह गांव के समाज  प्रमुख उपस्थिति रहे, जिसमें प्रमुख रूप से मिलाप डड़सेना(राजसेवैया), आत्माराम डड़सेना पंकज (अठारहगुडी), ओम सिन्हा, ईश्वर पप्पू सिन्हा (पिथौरा), लाला राम डड़सेना (भीथिडीह),आत्माराम गजेंद्र लाखागड़ साबुलाल डड़सेना (बल्दीडीह), सादराम डड़सेना, लालाराम डड़सेना (अमलीडीह), रामअवतार डड़सेना (किशनपुर) रमेश सिन्हा (सरकड़ा) उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट