महासमुन्द

स्कूलों का रंगरोगन
10-Feb-2022 2:05 PM
स्कूलों का रंगरोगन

महासमुंद, 10 फरवरी । महासमुंद जिले में कई जगह स्कूलों के रंग रोगन का काम चल रहा है। ऐसे ही स्कूल के रंग रोगन का काम ग्राम पंचायत सागरपाली एवं आश्रित ग्राम बंसूलीडीह में भी किया गया है। इन दोनों ग्रामों में स्कूल भवन को भगवा रंग से रंगे जाने के बाद अब चर्चाओं का दौर शुरू हुआ है। मालूम हो कि हाल ही में स्कूलों की पेंटिंग भगवा रंग से की गई है। स्कूलों का यह रंग काफी आकर्षक भी लग रहा है लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में भगवा रंग से स्कूलों को रंगे जाने के बाद चौक चौराहों पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बंसूलीडीह गांव में दीवार लेखन भी किया गया है जिसमें स्कूली शिक्षा से जुड़े नारे एवं अन्य भित्ति चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है।


अन्य पोस्ट