महासमुन्द

महासमुंद के तेजस्वी का लेफ्टिनेंट पद पर चयन
10-Feb-2022 12:17 PM
 महासमुंद के तेजस्वी का लेफ्टिनेंट पद पर चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 फरवरी।
महासमुंद के तेजस्वी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।  

‘छत्तीसगढ़’ से मुलाकात में सुभाष नगर महासमुंद के तेजस्वी का कहना है कि फौजी बनने का मन बना लेने वाले युवा सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी में ध्यान देते हैं, जबकि मैंने शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहते खुद को दिमागी रूप से सेना के लिए तैयार किया। पिछले साल फरवरी में लिखित परीक्षा देने के बाद इंटरव्यू हुआ। कोरोना के कारण प्रक्रिया थोड़ी देर से शुरू हुई और मैं फौजी बन गया। एक साल की ट्रेनिंग के बाद देश सेवा के लिए मैं पूरी तरह तैयार हो जाऊंगा।
तेजस्वी की मां सावित्री और पिता विक्रम सिंह ठाकुर के अलावा परिवार में एक छोटी बहन है, जो उनके फौज में जाने से काफी खुश हैं। परिजन बताते हैं कि आईएएस की तैयारी के लिए तेजस्वी ने पॉलीटिकल साइंस में दाखिला लिया था। अभी वह एमए का छात्र है। कॉलेज की पढ़ाई के साथ उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी की थी।

 तेजस्वी का कहना है कि अंतिम पांच दिन के टेस्ट में साइकोलॉजी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप टेस्ट में स्कूल खिलाड़ी जीवन का अनुभव बहुत काम आया।

 


अन्य पोस्ट