महासमुन्द

चिंगरौद में घरों के शौचालयों का पानी गली में, आवाजाही में परेशानी
09-Feb-2022 4:18 PM
चिंगरौद में घरों के शौचालयों का पानी गली में, आवाजाही में परेशानी

समस्या लेकर प्रशासन से कई बार गुहार, लेकिन समस्या का हल नहीं- सरपंच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 फरवरी।
ग्राम चिंगरौद में सीसी रोड व नाली नहीं होने से लोग परेशान हैं। सडक़ व नाले जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझने को विवश हैं। यहां की अधिकतर गालियां सुविधाओं से वंचित हैं। विकास नहीं के बराबर हुआ है।
वैध-अवैध रेत उत्खनन को लेकर जिले भर में चर्चित गांव चिंगरौद की हालत नर्क जैसी है। घरों के शौचालय और गायों के कोठे निकले मल-मूत्र, नहाने-बर्तन धोने का पानी गांव की गलियों में बहता है। अभी जब बाारिश नहीं हो रही है, तब गांव की यह हालत है। वरना बारिश में सडक़ की गंदगी के साथ कीड़े भी घरों के  अंदर घुसता है।

मुक्तिधाम नहीं, लोगों को होती है परेशानी
गांव के लोग किसी की मौत पर गांव से 2 किलोमीटर दूर जाकर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करते हैं। अभी अभी गांव के बाहर मुक्तिधाम बनना शुरू हुआ है।   लोगों का कहना था कि एक तरफ सरकार स्वच्छता की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ नागरिक सुविधाओं को त्वरित ढंग से उपलब्ध कराने के बजाय टालमटोल की प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिसके चलते लोगों को परेशानी के साथ-साथ गंदगी भरे प्रदूषित माहौल के बीच जीना मजबूरी बनी है।

घर के बाहर जमा होता है दूषित पानी
गलियों में नाली नहीं है। इससे सडक़ो पर दूषित पानी जमा रहता है। कुछ घरों में पानी को इक_ा कर कुछ दूर गली के बाहर फेंकी जाती है। कुछ लोग घर के बाहर खाली जमीन में कूड़ा कचड़ा सहित दूषित पानी डालते है। जिसके वजह वातावरण भी दूषित हो गई है। हमेसा दुर्गंध आती रहती है। कोरोना का सीजन है। उसके बाद भी किसी तरह का कोई छिडक़ाव नहीं की जाती है।

सालों से ऐसी ही हालत है गांव की
यहां की सरपंच लुकेश्वरी पवन साहू कहती हैं-बीते 12-15 सालों से गांव की यही हालत है। हर किसी से अपनी परेशानी बांटे लेकिन किसी ने इसका हल नहीं निकाला। मैं भी इस परेशानी से जूझने सरपंच बनी लेकिन अब लगता है कि महज सरपंच बनने से कुछ नहीं हो जाता। मैं इस गांव की समस्या लेकर भटकती हूं लेकिन हल के  लिए रास्ता नहीं निकलता। मैं भाजपाई अथवा कांग्रेसी नहीं हूं, मैं सरपंच हूं मुझे अपने गांव को साफ सुथरा बनाना है। सरपंच मद में कम पैसा आता है। यहां नाली निर्माण की आवश्यकता है जिसमें लाखों लगते हैं।  सरपंच आगे कहती हैं वैध और अवैध रूप से गांव की नदी की रेत निकलती है। दिन और रात रोजाना सैकड़ों भारी वाहन गांव के बाहर से फर्राटे से गुजरती हैं। लेकिन चिंगरौद को इसकी रायल्टी नहीं मिलती। काफी मांग के बाद अब कहा जा रहा है कि रेत की रायल्टी गांव को मिलेगी। यदि ऐसा होता है, तो सबसे पहले गांव में नाली निर्माण कराई जाएगी। सरपंच कहती हैं कि गांव में मुक्तिधाम अभी बनना चालू हुआ है। अब तक गांव के लोग किसी की मौत पर गाांव से 2 किलोमीटर दूर जाकर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करते हैं।


अन्य पोस्ट