महासमुन्द

युवा कांग्रेस ने राजेश मूणत किया पुतला दहन
07-Feb-2022 5:48 PM
 युवा कांग्रेस ने राजेश मूणत  किया पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 फरवरी। नगर स्थित कांग्रेस भवन चौक में शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अक्षय राव सकारकर के नेतृत्व में भाजपा के नेता राजेश मूणत के द्वारा किये गए पुलिसकर्मियों के साथ दुव्र्यवहार एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति अपशब्द का प्रयोग करने के लिए उनका पुतला दहन किया गया। इसमें मुख्य रूप से हर्ष वर्धन, सिबतैन रजा, सौरभ कापसे, पंकज साहू, वेदान्त सोनी, नानू, कृष्णकांत, राहुल साहू, मोहित साहू, लक्की साहू, आर्यन गिलहरे एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट