महासमुन्द

नाबालिग हिंदू युवती से दोस्ती, रेप, वीडियो फैलाया
07-Feb-2022 5:18 PM
नाबालिग हिंदू युवती से दोस्ती, रेप, वीडियो फैलाया

युकां ब्लॉक संयोजक मुस्लिम युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 फरवरी। नाबालिग हिंदू लडक़ी से मुस्लिम युवक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक कांगे्रस बागबाहरा ब्लॉक संयोजक है।

पुलिस का कहना है कि दो महीने पहले ही युवक ने नाबालिग युवती से दोस्ती की। हाल ही में उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर महासमुंद स्थित ओयो लॉज लेकर आया, उससे रेप किया और वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को उसने कल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

युवती के घर वालों तक इसकी खबर पहुंची, तब आज युवती को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद आरोपी युवक पर धारा 376, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67/2000, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण पॉक्सो एक्ट के तहत धारा 4 दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कांगे्रस ब्लॉक संयोजक बागबाहरा आलम खान को एक नाबालिग युवती से प्रेम हो गया। युवती को कॉलेज आने के दौरान एक दिन मोटरसाइकिल aमें बिठाकर महासमुंद रायपुर रोड स्थित ओयो लॉज लाया। वहां उससे रेप किया और वीडियो भी बनाया। उसने उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, तब यह बात युवती के परिजनों तक पहुंची। इस मामले से हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

 


अन्य पोस्ट