महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 झालखम्हरिया के पास बिना संकेतक अंधेरे में खड़े ट्रक से मोपेड वाहन टकरा गई। इससे मोपेड सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है मृतक पीछे में हेलमेट पहनकर बैठा हुआ था।
इसके बावजूद गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पर मर्ग कायम कर लिया है। घटना में घायल का इलाज जारी है। ये दोनों ग्राम सिरगड़ी के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मोपेड क्रमांक सीजी 06 जीयू 8775 में ग्राम सिरगिड़ी निवासी सेनपाल साहू एवं श्रीराम साहू दोनों काम से महासमुंद आए थे। काम निपटाकर गांव लौट रहे थे। रात करीब 7 बजे झालखम्हरिया के पास सडक़ किनारे बिना संकेतक दिए खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4465 से टकरा गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोपेड को श्रीराम साहू चला रहा था। वहीं सेनपाल हेलमेट लगाकर पीछे बैठा हुआ था। दोनों गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण दोनों घायल हो गए। डायल 112 की टीम दोनों को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची।यहां इलाज के दौरान सेनपाल साहू (65) पिता सखाराम साहू की मौत हो गई। वहीं श्रीराम साहू (60) गंभीर रूप से घायल है।


