महासमुन्द
कोरोना से एक मौत, 43 नए मामले सामने आए
06-Feb-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 फरवरी। महासमुंद जिले में शनिवार को कोरोना से एक की मौत हुई है। फरवरी महीने में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले 1 फरवरी को एक अधेड़ की मौत हुई थी। महासमुंद जिले में शनिवार को कोरोना के कुल 43 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को ही रिकॉर्ड 81 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में शनिवार को कुल 603 सैंपल की जांच की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को महासमुंद ब्लॉक में सर्वाधिक 18, बागबाहरा में 6, पिथौरा में 12, बसना में 2 और सरायपाली में 5 केस सामने आए हैं। महासमुंद जिले में अब तक कोरोना के कुल 32844 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 32028 स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 373 है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 443 है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


