महासमुन्द

किसड़ी स्कूल से सामान पार
06-Feb-2022 5:59 PM
किसड़ी स्कूल से सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 फरवरी। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम किसड़ी में अज्ञात चोरों ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में चोरी की और यहां रखे कम्प्यूटर सेट सहित अन्य सामान ले गए। घटना 3-4 फरवरी की दरम्यानी रात की है। चोरों ने चैनल गेट को मोडक़र अंदर में प्रवेश किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि बलौदा पुलिस संदेहियों को लाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किसड़ी में पदस्थ व्याख्याता किशोर कुमार रथ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3-4 फरवरी को अज्ञात ने स्कूल में प्रवेश कर एक नग लैपटॉप कीमत 8000,  सीपीयू कीमत 5000, 4 प्रोजेक्टर कीमत 20.000, एक मॉनिटर कीमत 2500, एक वाईफाई स्टैण्ड 500, एक एम्लीफायर 1000, एक केसियो कीमत 1000 एवं साउण्ड बाक्स कीमत लगभग 1000 कुल 39000 रुपए कीमत के सामान की चोरी की है। जानकारी अनुसार 3 फरवरी को समस्त स्टॉफ  वेक्सीनेशन के लिए सुबह 11 से 4 तक विद्यालय में थे। इसके बाद प्रति दिन की भांति ताला लगाकर घर चले गए। दूसरे दिन सुबह 10 बजे सहायक शिक्षक पुस्तम कुमार साहू स्कूल पहुंचे तो देखा कि चैनल गेट में ताला लगा हुआ है, लेकिन नीचे की तरफ  चेनल गेट फैला हुआ है। इसके बाद उसने भीतर जाकर देखा तो चोरी की जानकारी मिली।


अन्य पोस्ट