महासमुन्द
लगातार कार्रवाई, फिर भी बिना मास्क के घूम रहे लोग
06-Feb-2022 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 फरवरी । स्थानीय प्रशासन मास्क नहीं पहनने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। दुकान में ग्राहक व दुकानदार भी बिना मास्क के लेनदेन कर रहे हैं, जबकि कलेक्टर ने आदेश इन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका मास्क नहीं पहनने वाले पर कार्रवाई कर रही है। पिछले 20 दिनों के भीतर संक्रमण के बीच बिना मास्क के लापरवाही बरतने वाले 1202 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर एक लाख 15 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। बावजूद इसके शहर के अधिकांश लोग संक्रमण को दरकिनार कर मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे