महासमुन्द
महासमुंद, 4 फरवरी। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने यहां माइकए साउंड बॉक्स समेत कुल 17 हजार रुपए के सामान की चोरी की है। प्रार्थी अजय विशाल, पिता सुरेन्द्र विशाल की ग्राम खरखरी के पास मेनरोड में इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार की रात 8 बजे अजय अपनी दुकान बंद करके चला गया था। अजय की दुकान के बगल में ही जितेंद्र प्रधान की दुकान है। गुरूवार की सुबह जब वह दुकान आया तो देखा कि दुकान के बगल वाला दीवार का हिस्सा टूटा हुआ है। इसके बाद जितेंद्र ने तत्काल इसकी जानकारी अजय को दी। सूचना पाकर अजय दुकान पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो दुकान की दीवार पर छेद था और भीतर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने सामान का मिलान किया तो पता चला कि दुकान से साउंड सर्विस का सामान 4 नग, ई माइक 4 नग, लीड वायर 4 नग, माइक लीड 4 नग, साउंड बॉक्स 1 नग, मिक्चर मास्टर 1 नग कुल कीमत 17300 रुपए का सामान गायब था।