महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा महासमुंद नगर के बरोंडा चौक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित सैकड़ों पदाधिकारियों की तानाशाही रवैया अपनाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अकाश सोनी, जनपद सभापति दिग्विजय साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी दिनेश रुपरेला, जिला कार्यसमिति सुमित जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, मंडल महामंत्री अमन वर्मा, कादर राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष जतिन रूपरेला, शहर मंत्री दीपक राव, प्रशिक्षण प्रमुख अमित राय, वाशु शर्मा, आर्यन कापसे, चंद्रशेखर बेलदार, सिमरजीत सिंह खालसा, ज्वाला मार्कण्डेय, लकेंद्र मार्कण्डेय, बलदाऊ निर्मलकर उपस्थित थे।