महासमुन्द

नया रायपुर के किसानों पर लाठी चार्ज कांग्रेस का दोहरा चरित्र-आप
04-Feb-2022 3:49 PM
नया रायपुर के किसानों पर लाठी चार्ज कांग्रेस का दोहरा चरित्र-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी ।
आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भूमिहीन किसान एंव मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को आमंत्रित किया।

भूमिहीन किसान एंव मजदूरों को 6000 रू कि राशि देने की बात भी कही जा रही थी और ठीक उसी समय नया रायपुर में पिछले 32 दिनों से आंदोलनरत भूमिहीन किसान एंव मजदूरों पर लाठियां बरसाई जा रही थी। यहां किसान भूमि की मुवावजा की राशि चार गुणा देने, राजधानी से सटे भूमियों को भू अर्जन से मुक्त रखने तथा सम्पूर्ण बसाहट का पट्टा प्रदान करने, राजधानी प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यस्क सदस्य को 1200 वर्गफिट विकसित भू खण्ड देने, प्रभावित क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को योग्यतानुसार रोजगार देने, 2005 से भूमि क्रय.विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने आदि मांगो को लेकर आंदोलनरत् हैं। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यही वह कांग्रेस हैं जिसके मुखिया भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे, तब किसानों के साथ आंदोलन में साथ खड़े थे। लेकिन आज सत्ता पाने के बाद अपने ही वादे से मुकर गये। जब किसान राहुल गांधी के प्रदेश आगमन पर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे,तो इस तथाकथित किसान हितैषी कांग्रेस सरकार उन पर लाठिया भांज रही है। यह कांग्रेस के दोहरा चरित्र को दिखाती है। आम आदमी पार्टी राजधानी प्रभावित किसानों के मांगों का पूर्णरूप से समर्थन करती है, तथा सरकार से यह मांग करती है कि वह किसानों के मांगों को पूर्ण करें।   
 


अन्य पोस्ट