महासमुन्द

शकरकंद की तरह दिख रहा मूली
03-Feb-2022 5:39 PM
शकरकंद की तरह दिख रहा मूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 फरवरी। शकरकंदी की तरह दिख रही यह सब्जी मूली है। यह मीठा भी बहुत है। महासमुंद के कौंदकेरा गांव में किसान योगेश्वर चंद्राकर ने मुम्बई से बीज लगाकर अपनी खेत-बाड़ी में लाल मूली, काली मूली, और कई अन्य तरह की सब्जियों की खेती शुरू की है।

कल प्रेस क्लब में एक मुलाकात में उन्होंने छत्तीसगढ़ को यह मूली भेंट की। उन्होंने बताया कि खेती करते समय कई बातें मन में आते रहती है। इस बार सोंचा कि कुछ अलग किया जाया। मुम्बई से बीज मंगाकर हरा, नीला, काला, लाल आलू, लाल गोभी और लाल-काली मूली लगाई है। अभी ये छोटे-छोटे हैं। समय आने पर इन्हें बाजार में ले जाकर बेचेंगे।


अन्य पोस्ट