महासमुन्द

नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
03-Feb-2022 5:32 PM
नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 फरवरी। महिला बच्ची संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए सरायपाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ  थाने में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को हिरासत में लिया और नाबालिग को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक चंद्रसेन चौहान 25 नवंबर को 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को भगाकर यूपी ले गया था। यूपी में वह ईंट भट्टा में काम करता था। पिछले चार महीने से दोनों यूपी में रह रहे थे। 1 फरवरी को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली कि वो दोनों अपने गांव आए हैं, टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों यूपी में काम करते थे। आरोपी युवक अपने माता-पिता को देखने के लिए आया था। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि सूचना मिली कि चंद्रसेन चौहान (22) माता-पिता को देखने के लिए गांव आया है। उसके साथ एक लडक़ी भी है, जिसे वह 25 सितंबर 2021 को ले गया था।

सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंची और आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में लिया।


अन्य पोस्ट