महासमुन्द

समय सीमा की बैठक में पात्र नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने पर जोर
03-Feb-2022 4:14 PM
समय सीमा की बैठक में पात्र नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने पर जोर

कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय.सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2 फरवरी।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कल मंगलवार को जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में समय.सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों से राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे लोक सेवा गारंटी, धान खरीदी की समीक्षा, रकबा समर्पण, समिति के स्टॉक उठाव, आयुष्मान कार्ड, कोविड.19 से हुए मृतक के निकटतम परिजनों के लिए एक्स.ग्रेसिया राशि का भुगतान, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण, 7500 वर्ग फीट भूमि का आबंटन, जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का निराकरण, उच्च न्यायलय के निर्देशों का पालन, हाट बाजार का निरीक्षण सहित धनवंतरी सस्ता दवाई दुकान के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाए और अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें समुचित उपचार सहित जरूरी दवाईयंा उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए छूटे हुए लोगों को इसके फायदे के बारे में जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन कराएं। उन्होंने जिले के सभी विभागों के पात्र अधिकारी.कर्मचारियों सहित नागरिकों को कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय.सीमा में पूरा कराएं और निर्माण कार्यों का सतत रूप से मॉनिटरिंग करते रहें। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 07 फरवरी तक निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारी.कर्मचारी धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा अपने.अपने प्रभार क्षेत्रों का सतत रूप से निरीक्षण करें एवं तहसीलदारए एसडीएम भी दौरा करें। पंजीकृत किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए किसानों का धान खरीदी हो जाए यह सुनिश्चित करें और अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों से लगातार धान का उठाव एवं परिवहन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गौठानों में आगामी समय में स्व.सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका में वृद्धि करने के लिए मिनी राईस मिल की स्थापना की जाएगी। गौठान में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक बिक्री कराएं। गौठानों में पर्याप्त रूप से नेपियर रूट लगाए गए हैं। इसके अलावा मवेशियों के लिए चारागाह के लिए रकबा बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाएं। कृषि, पशुपालन, मछली पालन, डेयरी से संबंधित कृषकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। सभी विभाग इसे गम्भीरता और प्राथमिकता दें। गौठानों में पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने गौठान के नजदीक रोजगार के संसाधनो को विकसित करने तथा महिला स्वसहायता समूहों को इस कार्यों से जोडऩे पर जोर दिया। इस संबंध में संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाएं। जिससे महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार जैसे अन्य गतिविधियां संचालित कर लाभ मिल सकें। 


अन्य पोस्ट