महासमुन्द
महासमुंद, 3 फरवरी। महासमुंद अनुविभाग से अब तक विवाह के लिए 30 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से एसडीएम कार्यालय में आए हैं।
जिले में लोग शादी से पहले प्रशासन के आदेश के लिए ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। लेकिन यह प्रक्रिया केवल औपचारिकता बन कर रह गई है। क्योंकि जो ऑनलाइन करवा रहे हैं, उन्हें आसानी से परमिशन मिल ही रही है, लेकिन जो शादी के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं, उनके घर भी कार्यक्रम में कोई बाधा नहीं हो रही है।
मालूम हो कि जिले में संक्रमण की बढ़ती दर को लेकर लगाए गए नाइट कफ्र्यू का पालन कराने पुलिस गश्त कर रहीहै। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए रात में नाइट कफ्र्यू लगा दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों जैसे शादी, जन्म उत्सव, अंतिम संस्कार पर कुछ छूट भी दी है। वर्तमान में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। कोरोना के कारण इस साल भी विवाह कुछ पाबंदियों के बीच संपन्न होंगे। प्रशासन ने भी शादी समारोह में अधिक भीड़ जमा न हो इसके लिए अधिकतम 200 मेहमानों की संख्या निर्धारित की है। लोग परमिशन भी ले रहे हैं। आवेदन के लिए तहसील कार्यालय या सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।
लेकिन कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में विवाह के लिए परमिशन लेना महज औपचारिकता ही रह गई है। कई शादियां शहर में बिना परमिशन क ी हो रही हैं।