महासमुन्द
धान की अवैध बिक्री, सराईपाली में दुकान सील
03-Feb-2022 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,3 फरवरी । एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन व कृषि विभाग के उप.संचालक अमित मोहंती के मार्गदर्शन में राजस्व व कृषि अधिकारियों ने जिले के अमानक खाद के विक्रय व कालाबाजारी की रोकथाम के लिए बुधवार को कृषि आधारित दुकानों का औचक निरीक्षण कर कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। कृषि विभाग के उप. संचालक ने बताया कि जांच के दौरान 10 किसानों द्वारा 95 बोरी यूरिया 500 रुपए की दर से व 34 बोरी डीएपी खाद 1450 रुपए की दर से सरायपाली के मेसर्स राजेश अग्रवाल से खरीदा गया है। मौके पर ही किसानों से बयान व पंचनामा तैयार कर अधिक ली गई 28824 रुपए की राशि किसानों को वापस दिलाई गई और विक्रय परिसर व खाद गोदाम को सील कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे