महासमुन्द

भाजपा युवा मोर्चा ने चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की
02-Feb-2022 5:42 PM
भाजपा युवा मोर्चा ने चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम ने महासमुंद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला से मुलाकात की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने बताया कि मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक से जिले के कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।

चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की गई। जिले में बढ़ रहे लगातार चोरियों तथा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने अभियान चलाने का आग्रह युवा मोर्चा ने किया।
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के साथ जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला, भाजपा मंडल महामंत्री पूनम चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री, मंडल महामंत्री अमन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर दुबे एवं तुषार उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट