महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 2 फरवरी। महासमुंद उपसंभाग में 16 नए ग्रामीण डाक घर खोले गए है। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण जनता को ग्राम में ही लाभ मिले वह शहरी चकाचौंध से दूर अपने ग्राम में ही अपने रुपए की जमा निकासी कर सकें , इस उद्देश्य से भारत सरकार डाक विभाग द्वारा महासमुंद उपसंभाग अंतर्गत 16 नए ग्रामीण डाकघरों का शुभारंभ किया गया है।
महासमुंद उप संभाग के उप संभागीय डाक निरीक्षक सुरेंद्र साहू ने बताया कि गांव की जनता को गांव में ही अपने परिजनों छात्र-छात्राओं को रुपए भेजने एवं लेने की सुविधा डाकघर के माध्यम से मिलने लगेगा। साथ ही डाक विभाग में विभिन्न प्रकार के जमा योजनाओं के अलावा ग्रामीण डाक जीवन बीमा वही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से आधार आधारित रुपयों की जमा निकासी भी करने की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगेगी, उन्होंने ग्रामीण जनता ग्राम के सरपंच जनप्रतिनिधियों से इस नए डाकघरों से जुडक़र लाभ उठाने अपील किया।
पिथौरा अंतर्गत ग्राम कछारडीह में सरपंच दिनेश्वर साहू, छिंडोली में ग्राम सरपंच प्रभा तोंडरे, चिरको में सरपंच हरिराम पटेल, सिनोधा में टीकाराम पटेल, ग्राम जोगीडीपा में सरपंच मनिहार, वहीं गोपालपुर में सरपंच विद्यासिनी भोई ने आज भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर डाकघर का शुभारंभ किया डाक विभाग में ग्रामीणों को जीरो से 10 वर्ष तक के बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, वहीं बालकों के लिए पीपीएफ अकाउंट के साथ ही 1, 2, 3 एवं 5 वर्ष के टाइम डिपॉजिट राशि जमा कर सकते हैं।