महासमुन्द

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
02-Feb-2022 4:08 PM
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 फरवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  को सत्र.2021-22 के वार्षिक परीक्षा फार्म जो ऑनलाइन माध्यम से भरी जारी है उसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 10 फरवरी तक करने की मांग करते हुए  मंगलवार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर छात्र नेता नरेश नायक व साथियों ने कहा कि सत्र.2021.22 के वार्षिक परीक्षा फार्म जो ऑनलाइन माध्यम से डाली जताई है  उसमें अभी कई छात्र-छात्राएं वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अभी कई छात्र वार्षिक परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। अत: जो छात्र ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म नहीं डाल पाये हंै उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 10 फरवरी तक और मौका दिया जाए। इस मौके पर नरेश नायक, पारुल चंद्राकर, प्रांजल चंद्राकर, डब्बू साहू, आदित्य जैन, कुणाल चंद्राकर, योगेंद्र साहू इत्यादि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट