महासमुन्द

बापू के विचारों को याद कर कलार समाज ने मनाई पुण्यतिथि
01-Feb-2022 2:28 PM
बापू के विचारों को याद कर कलार समाज ने मनाई पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 1 फरवरी।
छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज युवा मंच के द्वारा पिथौरा बस स्टैंड स्थित सामाजिक भवन में मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा एवं संरक्षक प्रेम सिन्हा के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।
समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुष्प माला अर्पित कर उनके द्वारा दिए गए अतुल्य योगदान देश के लिए दिए गए बलिदानों, सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने संबंधित सीख पर चर्चा कर रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का भजन समर्पित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बापू ने विश्व को सत्य व अहिसा का पाठ पढ़ाया। यहां गांधी के जीवन और दर्शन के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक प्रेम सिन्हा, मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, प्रदेश प्रतिनिधि लोकनाथ डड़सेना (अधिवक्ता), सेवा मंच के संयोजक राजेंद्र सिन्हा, रतन डड़सेना, नगर प्रमुख राजु सिन्हा (पार्षद), युवा मंच प्रमुख ओम सिन्हा, सुरेश सिन्हा, ईश्वर सिन्हा(पप्पु), योगेश्वर डड़सेना (गोलु), आत्माराम गजेंद्र, योगेंद्र डड़सेना, अशोक सिन्हा, राम सिन्हा, तामेश्वर सिन्हा सहित समाज के गणमान्यजन उपस्तिथ थे।
 


अन्य पोस्ट