महासमुन्द

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बनने जा रहे सेनानी भवन का भूमिपूजन
29-Jan-2022 2:45 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बनने जा रहे सेनानी भवन का भूमिपूजन

महासमुंद, 29 जनवरी। राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महासमुंद अंचल सहित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोकर रखने तथा आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहने के उद्देश्य से महासमुंद में सेनानी स्मृति भवन की परिकल्पना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा की गई है। इसे मूर्त रूप प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 73वें गणतंत्र दिवस पर ग्राम खैरा में सेनानी स्मृति भवन का भूमिपूजन संगठन द्वारा प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
 


अन्य पोस्ट