महासमुन्द
पसंद का खाना नहीं बनने पर पत्नी की पिटाई
21-Jan-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 जनवरी। पसंद का खाना नहीं बनने पर युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पति किशन चौधरी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट की। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली निवासी प्रिया चौधरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उनका पति किशन चौधरी शराब के नशे में घर आया। घर पहुंचते ही खाना पसंद का नहीं बना है कहकर उनसे गाली.गलौज कर मारपीट की। सास, ससुर ने आकर बीच बचाव किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे