महासमुन्द
महासमुंद में 70 कोरोना संक्रमित मिले
21-Jan-2022 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21 जनवरी। महासमुंद जिले में गुरूवार को कोरोना के 70 संक्रमित की पहचान हुई है। वहीं जिले में कल 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को कुल 1094 टेस्ट किए गए, जिसमें 70 संक्रमित मिले हैं। इसमें महासमुंद ब्लॉक में 26, बागबाहरा से 3, पिथौरा से 27, बसना से 5 और सरायपाली से 9 मरीज शामिल हैं। कल गुरूवार को 70 मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केस की संख्या 286 पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 31869 मरीज की पहचान हुई है जिसमें से 31216 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 367 है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे