महासमुन्द

नपाध्यक्ष व पार्षदों ने नव पदस्थ कलेक्टर से की मुलाकात
20-Jan-2022 5:08 PM
नपाध्यक्ष व पार्षदों ने नव पदस्थ कलेक्टर से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 जनवरी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं पार्षदों ने नव पदस्थ कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर से मिलकर गुलदस्ता भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर से नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। और पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर से शहर के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने भरोसा जताया है कि नगर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर सभापति एवं पार्षद संदीप घोष, मुन्ना देवार, हाफिज कुर्रेशी, संतोष वर्मा, पूर्व पार्षद सोनाधर सोनवानी, कपिल साहू, गोलू मदनकार, गुलाब सिंह राजपुरोहित उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट