महासमुन्द
धान खरीदी फिर शुरू
17-Jan-2022 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 जनवरी। बेमौसम बारिश से पिछले सोमवार से अटकी धान खरीदी और उठाव कल मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए समितियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से धान खरीदी शुरू करने की तैयारी है लेकिन अधिकांश जगहों पर फड़ गीला होने और छेराछेरा की सरकारी छुट्टी होने की वजह से समितियों ने मंगलवार से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि बीते रविवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद से जिलेभर में धान खरीदी प्रभावित हो गई जो पिछले आठ दिनों से प्रभावित है। खरीदी नहीं होने से जिले के किसान परेशान हैं। खरीदे गए धान की सुरक्षा को लेकर समितियों को अभी चिंता सता रही है। वैसे कल रविवार से मौसम साफ होने के बाद किसानों के साथ ही समितियों ने भी राहत की सांस ली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे