महासमुन्द

75 करोड़ सूर्यनमस्कार में सहभागी बनेगा महासमुंद
15-Jan-2022 6:10 PM
75 करोड़ सूर्यनमस्कार में सहभागी बनेगा महासमुंद

जिले के 7500 परिवार से संपर्क करने का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जनवरी।
विगत दिनों जिला महासमुंद की सूर्य नमस्कार महाभियान समिति की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक महेश चंद्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें यह कहा गया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।

इस अवसर पर स्वस्थ भारत निर्माण के लिए 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड देशवासियों के सहयोग से बनाया जाएगा। महासमुंद जिले का 7500 परिवार से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए एक लिंक जारी किया गया हैं। जिसमें आप परिवार में व्यक्ति की संख्या और कुल सूर्यनमस्कार की संख्या बता सकते हैं।

इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन, पतंजलि योग पीठ व भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी,जिसका नेतृत्व पतंजलि करेगा।  साथ ही इस आयोजन में विद्या भारती, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ  लिविंग, एकल विद्यालय अन्य सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा

इस बैठक में जिला संघ चालक ने समिति की घोषणा करते हुए आयोजन समिति में दायित्व दिये। इसमें संयोजक तिलक साव जिला संयोजक पतंजलि, सह संयोजक रिंकू बैरागी, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद, कार्यकारिणी सदस्य संगठन एवं उनके कार्यकर्ता साथ ही विद्या भारती से जयलाल प्रधान, गायत्री परिवार से सरला कोसरिया, विहिप से अखिलेश लूनिया, अभाविप से ऐश्वर्य पुरोहित, आरोग्य भारती से गजाधर पंडा, आर्ट ऑफ लिविंग से मनीष साहू, एकल विद्यालय से राधेश्याम दीवान को दायित्व दिया गया। बैठक में जिला कार्यवाह नंदकुमार साहू, धनेश्वर साहू एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट