महासमुन्द

50 किलो गांजा संग एमपी के 2 बंदी
11-Jan-2022 4:55 PM
50 किलो गांजा संग एमपी के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी। 
सिंघोडा पुलिस ने लग्जरी कार में  गांजा परिवहन करते एमपी के 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कोडा कार और नगदी रकम 2200 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बूरकर साहू,  अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटेल के मार्गदर्शन में कल 10 जनवरी को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सहायक उपनिरीक्षक सनातन बेहरा एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सिंघोड़ा पुलिस के मुताबिक ग्राम गनियारीपाली में ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग जारी थी, तभी ओडिशा की ओर से मेहरून रंग की लग्जरी कार स्कोडा तेज गति से आई। उसे  रोका गया, उसमें 2 व्यक्ति सवार थे।  नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम शिव नारायण यादव निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश, आकाश महले निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश बताया।  वाहन को चेक करने पर दो प्लास्टिक बोरियों में 25 पैकेट  खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजे को बिक्री हेतु ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाना बताया।
 


अन्य पोस्ट