महासमुन्द
महेश राजा व आनंद पौराणिक को रचनाधर्मिता सम्मान
04-Jan-2022 6:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4जनवरी। साहित्य समिति आस्था के अध्यक्ष आनंद तिवारी पौराणिक एवं महेश राजा वरिष्ठ साहित्यकार को सतत रचनाधर्मिता के लिये छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान रायपुर की ओर से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लोकतंत्र सेनानी कवि स्व. शिवकुमार यदु, शिकम की पुण्य स्मृति में संस्था अध्यक्ष डॉ. उदयमान सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ इंद्रदेव यदु एवं प्रांतीय संयोजक, साहित्य, कला, रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान पर एस.चन्द्रसेन, डॉ. साधना कसार, सीमा रानी प्रधान, सरिता तिवारी, सुजाता विश्वनाथन, एमआर विश्वनाथन, एसआर बंजारे, टेकराम सेन, सुरेन्द्र अग्निहोत्री व कमलेश पाण्डेय ने बधाई दी है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे