महासमुन्द

आप का विधासभान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 से
04-Jan-2022 5:05 PM
आप का विधासभान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 से

महासमुंद, 4 जनवरी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया हैकि महासमुंद जिले के चारों विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 6 जनवरी से होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान जिले में संगठन विस्तार को बूथ स्तर तक ले जाने हेतु चर्चा होगी।  6 जनवरी को सुबह 10.30 बजे स्वाध्याय केन्द्र महासमुंंद में, खल्लारी विधानसभा में 7 जनवरी को सुबह 10.30 बजे संतोष ट्राली बागबाहरा में, बसना विधानसभा में 8 जनवरी को सुबह 10.30 बजे मंगल भवन बसना में एवं सरायपाली विधानसभा में 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे गीता भवन सरायपाली में आयोजित है। इसमें पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वाले नये सदस्यों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी पार्टी की टोपी पहनाकर करेंगे।

श्री चंद्राकर ने आम लोगों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल हों। उन्होंने जानकारी दी है कि यह सम्मेलन का प्रथम चरण है इसके बाद दूसरे चरण में चारों विधानसभाओं में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट