महासमुन्द
158 हाईस्कूलों में शिविरों के माध्यम से लगाए जाएंगे कोविड के टीके
03-Jan-2022 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 जनवरी। कोरोना से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जि़ले में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोविड के टीके लगाए जाएंगे। उक्त आयु वर्ग के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में 18 साल से अधिक आयु के हितग्राही भी प्रथम और द्वितीय खुराक का टीकाकरण करवा सकेंगे। इसके लिए जि़ले में 158 साइट (हाईस्कूलों) बनाई गयी है। हर स्कूल में न्यूनतम 120 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । कलेक्टर डोमन सिंह ने टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जि़ले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपनी सुविधा अनुसार कम कम से कम एक-एक स्कूलों का निरीक्षण करेंगे एवं अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे