महासमुन्द

नए साल का दूसरा दिन वन चेतना केन्द्र पर्यटकों से रहा गुलजार
03-Jan-2022 4:23 PM
नए साल का दूसरा दिन वन चेतना केन्द्र पर्यटकों से रहा गुलजार

महासमुंद, 3 जनवरी। वन चेतना केन्द्र कोडार नए साल के दूसरे दिन भी पूरी तरह पर्यटकों से गुलजार रहा। राजधानी रायपुर से लेकर दूरस्थ जिलों से पर्यटकों का देर शाम तक तांता लगा रहा। ज़िला प्रशासन और वन विभाग द्वारा जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना काम किया जा रहा है। कोडार डेम में पर्यटन को बढ़ावा देने शुरू से पहल की जा रही थी। कोडार जलाशय में नौकाविहार के लिए बोटिंग सुविधा, पाथ वे, घाट व टेटिंग सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हंै।
 


अन्य पोस्ट