महासमुन्द

महुआ शराब के साथ छतवन के दो युवक गिरफ्तार
03-Jan-2022 11:55 AM
महुआ शराब के साथ छतवन के दो युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी।
मोटर साइकिल में परिवहन कर रहे 110 लीटर देशी महुआ शराब के साथ ग्राम छतवन के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सांकरा पुलिस ने सफलता हासिल की है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जेल भेजा गया है।

सांकरा थाना प्रभारी वीणा यादव अनुसार मुताबिक घटना एक जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे की है। मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम अंशुला के कंतरा नाला के पास में दबिश दी। यहां बलौदाबाजार जिले के राजा देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम छतवन निवासी युवक कुलेश्वर दास वैष्णव 34 एवं जीवन दास वैष्णव 20 मोटर साइकिल में प्लास्टिक की झिल्ली के साथ तीन अलग-अलग बोरियों में भरे 110 लीटर हाथ भ_ी निर्मित देशी महुआ शराब का परिवहन करते ग्राम अंशुला से अपने गांव छतवन की ओर ले जाते पकड़े गए।
 


अन्य पोस्ट