महासमुन्द
जिले के 36 आरक्षक प्रधान आरक्षक व 11 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत हुए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। जिले में पदस्थ 36 आरक्षक प्रधान आरक्षक व 11 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत हुए।
पुलिस लाइन परसदा महासमुंद स्थित कम्युनिटी हाल में कल नव वर्ष एवं पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के आदेशानुसार किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों से कहा कि अब आप विवेचना अधिकारी बन गए हैं। अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। पुलिस विभाग की छबि को बरकरार रखेंगे। आपका व्यवहार आम जनता और स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अव्वल दर्जे का होना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिले में कार्यरत आरक्षक, प्रधान आरक्षकों को जारी योग्यता सूची के अनुसार पीपी कोर्स बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टार लगाकर और आरक्षक से प्रधान आरक्षक बाजू में फित्ती लगाकर पदोन्नत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, रक्षित निरीक्षक नितिश आर नायर व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।