महासमुन्द

महासमुंद, 30 दिसंबर।बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राभौना सादराम सिदार पिता पुनीत राम (62) ने घटना स्थल बरछाबाहरा में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। इसी तरह बसना थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कार्तिक लाल मिरी पिता बंदोमिरी 60 साल की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक बाइक में सवार था। मृतक सडक़ पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई थी। उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य मामले में जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरपाली निवासी अजय देव साहू एवं किशोर साहू सडक़ हादसे में घायल हो गए हैं। दोनों अपनी बाइक में ट्रैक्टर का सामान लाने के लिए ओडिशा खरियार रोड गए हुए थे। एनएच 353 बालाजी पेट्रेाल पंप के सामने छोटा हाथी वाहन के चालक ने एक्सीडेंट कर दिया। इससे दोनों को चोटें आई हंै।