महासमुन्द

भाजपा कार्यालय में मनाया गुरु घासीदास जयंती
28-Dec-2021 5:05 PM
भाजपा कार्यालय में मनाया गुरु घासीदास जयंती

महासमुंद, 28 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा महासमुंद भाजपा जिला कार्यालय में गुरु घासीदास जयंती का आयोजन धूमधााम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डे थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने की।

कार्यक्रम में  विशिष्ठ अतिथि भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वय दयावंत बांधे, वेदराम जांगडे विषेश अतिथि के रूप में  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, निलामंबर तांडी, प्रदेश सदस्य अनुजाति मोर्चा अरविंद प्रहरे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल पाली, वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टांकसाले, संत राजेन्द्र रात्रे, कीर्ति बघेल, सामाजिक नेता अशोक ढीढी, देवेन्द्र राय, मेघराज चन्द्रसेन, हेमंत बंजारे उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट