महासमुन्द

जोबा में राजीव युवा मितान क्लब का गठन
28-Dec-2021 4:40 PM
जोबा में राजीव युवा मितान क्लब का गठन

महासमुंद, 28 दिसंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब के गठन को लेकर गांवों में लगातार युवाओं की बैठक ली जा रही है। बाद इसके मितान क्लब का गठन किया जा रहा है।

राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए ग्राम जोबा में बैठक हुई। बैठक के दौरान व्यंकटेश चंद्राकर ने युवाओं को बताया कि ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों की आबादी के हिसाब से क्लब का गठन किया जाएगा।

2500 से अधिक की आबादी पर दो क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रूपए दिए जाएंगे। यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। बाद इसके राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया।

जिसमें यशवंत यादव, धीरज यादव, भुवन ध्रुववंशी, कार्तिक यादव, कन्हैया यादव, खिलावन यादव, अर्जुन यादव, पुरूषोत्तम साहू, मुकेश साहू, वेदप्रकाश साहू, द्रोण साहू, रामेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, विश्वजीत, दीनानाथ, जितेंद्र, देवचरण नेताम, महेंद्र, तुकाराम, महेंद्र, ऋषि, पुरूषोत्तम, रोहित गायकवाड़, ईशु सोनवानी, जितेंद्र कुमार, शिव भतपहरी, प्रोजेश ओगरे, द्वारिका गायकवाड़, राधे राम, हीना बाई सतनामी, प्रीति गायकवाड़, देवकी बाई, रूखमणी यादव, झुली बाई सतनामी, अमरीका बाई, पिंकी बाई, सोनियाबाई विश्वकर्मा आदि को शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट