महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कौशल्या बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नंद कुमार जलक्षत्री, पार्षद मंगेश टंाकसाले, मीना वर्मा, रिंकू चंद्राकर, मनीष शर्मा, सुजाता विश्वनाथन, एमआर विश्वनाथन, हिमांशु चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, सुनीता साहू, गोपी कन्नौजे, लालविजय सिंह देव, सुधा साहू, मधु यादव, बंटी शर्मा, अमन वर्मा, सुमित जैन, मोहन साहू, पवन साहू, जग्गू छुरा, मनीष बंसल, प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।