महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत पिथौरा ब्लाक के ग्राम राजा सेवइयां में नवनिर्मित गोठान का निरीक्षण करने पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि यह सरकार की सबसे बड़ी योजना है। इससे गौ पालकों को, ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह को सीधा लाभ मिल रहा है।
भूपेश सरकार की इस योजना की वजह से आज गौ माता को भरपेट चारा मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचल के महिला स्व सहायता समूह गौठान में गोबर से अगरबत्ती, कंडा जैसे अनेक चीजों के निर्माण कर रहे हैं। सरकार गौ पालकों और आम जनता से 2 रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रही है। गौठान में गोबर से कंपोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से बसना विधानसभा बूथ प्रबंधक प्रभारी दाऊ लाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, ममता चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, राजू सोनी, बबलू सोनी और अभय सोनवानी, गौतम साहू, अनुज अग्रवाल, पुष्पराज, जयंत सिन्हा वहां पर उपस्थित थे।