महासमुन्द

भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत आरोप निराधार-रूपकुमारी
18-Dec-2021 6:31 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत आरोप निराधार-रूपकुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 दिसंबर।
भाजपा मंडल गढफ़ुलझर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पर आरोप लगाते हुए भाजपा के स्थानीय कार्यकताओं पर दुर्भावनावश एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते दमनात्मक कार्रवाई की शिकायत की। इसके अलावा बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल के शीघ्र भाजपा में शामिल करने की मांग भी की। ज्ञात हो कि विस चुनाव में निर्दलिय चुनाव लडऩे पर संपत अग्रवाल को भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के साथ उनके रायपुर निवास पर चर्चा हुई, जिसमें इन सभी बिंदुओं पर प्रदेश स्तर पर विचार करने का एवं अति शीघ्र संपत अग्रवाल का भाजपा में प्रवेश करने हेतु आश्वासन दिया गया।

बैठक में जनसंघ कार्यकर्ता धनमाली साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन चंद्रशेखर पांडे,  पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह जटाल,  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल चंद प्रधान, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभित मांझी, पूर्व महामंत्री भोज कुमार साहू, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य हेमचंद साव, पिछड़ा वर्ग महामंत्री महेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बंटी, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुर्भावनावश कोई कार्रवाई नहीं-रूपकुमारी
इधर उक्त मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने 'छत्तीसगढ़’ को बताया कि पूरा मामला गढफ़ुलझर मंडल महामंत्री को हटाने से जुड़ा है। श्रीमती चौधरी ने बताया कि गढफ़ुलझर के मंडल महामंत्री को स्थानीय मंडल द्वारा ही मुक्त किया गया है। बाकी जिले के किसी भी मंडल से कोई शिकायत नहीं है। उन पर लग रहे आरोप निराधार है।
 


अन्य पोस्ट