महासमुन्द

बीज निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि बने नामदेव, मानिकपुरी निज सहायक
17-Dec-2021 5:39 PM
बीज निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि बने नामदेव, मानिकपुरी निज सहायक

महासमुंद,17 दिसंबर। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता नारायण नामदेव को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वहीं ललित मानिकपुरी को मीडिया प्रभारी पीआरओ के साथ निज सहायक का दायित्व सौंपा है। निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने श्री नामदेव व श्री मानिकपुरी को जनहित के कार्यों के लिए प्रशासनिक संव्यवहार, वार्ता एवं कामकाज के लिए अधिकृत किया है।
दोनों ने अपनी नियुक्ति के लिए निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट